विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

बिहार राजनीति
Spread the love

महमदा स्थित कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के कई स्टॉल लगाए गए थे। मुख्यमंत्री ने इन सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण कोषांग, परिवहन विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, श्रम संसाधन विभाग, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग, कृषि विभाग, ज़िला स्वास्थ्य समिति, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उद्यान निदेशालय कृषि विभाग समेत कई स्टॉल इसमें शामिल किए गए थे। कई विभागों को यहां सांकेतिक चेक भी दिये गये। – लोगों ने कहा- प्रगति यात्रा जिंदगी बदलने वाला अभियान गड़खा, एक संवाददाता। लोगों ने कहा है कि यह प्रगति यात्रा केवल प्रगति यात्रा नहीं है, यह लोगों की जिन्दगी बदलने का भी अभियान है, क्योंकि इस यात्रा ने महमदा गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। लोगों का कहना था कि बिहार के मुख्यमंत्री को यहां आना था इसीलिए यह सब विकास के कार्य हुये, अन्यथा उन लोगों को इन विकास कार्यों से काफी दूर रहना पड़ता। यह सभी काम इसलिए किये गये हैं ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगे कि हर जगह अच्छा और सुंदर व्यवस्था है। ख़ैर गांव के लोगों में इस बात को लेकर ख़ुशी थी कि इसी बहाने गांव में इतने सारे विकास के कार्य तो हुए और महमदा गांव चकाचक तो हुआ। वाहन नहीं चले तो लोग हुए परेशान मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को देखते हुए महमदा गांव के अंदर जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं की गई थी। हाइवे से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पैदल ही आना-जाना पड़ा। बाहर से आने वाले लोगों को वाहनों से दूर उतार देने के बाद उन्हें आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला, इसलिए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। – सीएम की झलक पाने को आतुर दिखे लोग गड़खा, एक संवाददाता। महमदा गांव के लोग और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग सीएम नीतीश कुमार की एक झलक पाने को आतुर दिखे। लोगों ने हाथों में मोबाइल फोन लेकर इस लम्हे को कैद किया। घरों की छतों पर भी बड़ी संख्या में लोग जमा थे। सड़क के दोनों तरह बैरिकेडिंग के बाहर से भी लोग मुख्यमंत्री को देखने के लिए बेताब दिखे। मुख्यमंत्री ने भी सभी को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *