जाने किसने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी NDA की सरकार

बिहार राजनीति
Spread the love

संग्रामपुर: रविवार की शाम बांका से लौटने के क्रम में संग्रामपुर पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का विधायक राजीव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2025 में नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने परिवार से बाहर नहीं सोच सकते, वे आमलोगों के लिए क्या सोचेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव केवल जाति और धर्म की राजनीति करते हैं। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों की दुकान ज्यादा दिन नहीं चलती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर उठाए गये सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आजतक बिहार के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है, वह आमलोगों के बारे में कभी नहीं सोच सकते। तेजस्वी यादव भी अभी यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें जन समर्थन नहीं मिल रहा है। हमारा मिशन 2025 है। इस मौके पर विधायक के साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलनयन सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, जवाहर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *