मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कल्याणपुर आने की घोषणा

बिहार राजनीति
Spread the love

कल्याणपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 30 दिसंबर तक कल्याणपुर आने की संभावना है। हालांकि फिलहाल समय का निर्धारण नहीं किया गया है। विधायक व बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी से शुक्रवार को बताया कि 30 दिसंबर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कल्याणपुर में आगमन होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि महिला जन संवाद कार्यक्रम अभियान के तहत मुख्यमंत्री कल्याणपुर आएंगे। इस दौरान वे सरकार की विभिन्न योजनाओं पर महिलाओं से संवाद करेंगे। मुक्तापुर मोइन सहित बासुदेवपुर पंचायत में हुए विकास कार्यों का भी वे जायजा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *