डॉ. भारती ने नीतीश के हक मै कही यह बात कहा “सीएम नीतीश ने महिलाओं को सम्मानजनक हक दिलाया”

बिहार राजनीति
Spread the love

लहलादपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जदयू का नारी शक्ति रथ रविवार को प्रखंड के जनता बाजार पहुंचा। जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता के नेतृत्व में महिला संपर्क यात्रा का आयोजन हुआ। जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुसुम देवी व जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया। डॉ. भारती मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 19 वर्षों में महिलाओं को मान- सम्मान और अधिकार मिले हैं। महिलाओं को हक दिलाने के मामले में सीएम नीतीश दुनिया के सबसे बड़े व्यक्तियों में से एक है। वहीं महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा कि नीतीश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो कदम उठाए हैं, वे राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को समाज में उनकी सही जगह दिलाने के लिए नीतीश सरकार ने लगातार प्रयास किए हैं। एकमा के पूर्व विधायक धूमल सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण जदयू की प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलावती देवी व संचालन कुसुम देवी ने किया। मौके पर मुखिया पंकज तिवारी, पूर्व मुखिया तारकेश्वर पांडेय, उमा चौधरी, शोभा देवी, अनीता देवी आदि मौजूद रहे। प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि जदयू महिलाओं के सहयोग से आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। — माई बहिन योजना को ले राजद नेता ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश जलालपुर। प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जलालपुर में हुई जिसमें राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने राजद की महत्वाकांक्षी योजना माई बहिन मान योजना के प्रचार प्रसार का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि राजद की इस योजना की समुचित जानकारी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को मजबूती प्रदान करें। बैठक में देवकुमार राय, सत्यनारायण साह, पुण्यदेव देव राय, सुरेश राम, बबन राय, मुख्तार यादव, अजय सिंह, देवीलाल राय, अंबिका प्रसाद महतो, अदालत राम, आश मोहम्मद, मंटू अंसारी व अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *