बखरी। निज संवाददाता नीतीश कुमार के शासन में बिहार का समग्र विकास हुआ है ।आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित सभी स्तर पर बिहार सशक्त हो रहा है। खासकर आधी आबादी वर्तमान बिहार के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। नगर में जदयू के वार्ड अध्यक्षों के चुनाव के दौरान पार्टी के नगर अध्यक्ष सह प्रथम मुख्य पार्षद संगीता राय ने कहीं। कहा कि पार्टी के निर्देश के आलोक में नगर परिषद के सभी 27 वार्डों में संगठन का चुनाव कराया गया है। सभी वार्डों में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 1 में पप्पू केसरी, वार्ड 2 में उमर सईद खान, वार्ड 3 में मंजू देवी, वार्ड 4 में बलबीर कुमार, वार्ड 5 में कपलेश्वर महतो, वार्ड 6 में रूबी देवी, वार्ड 7 में कृष्ण कुमार, वार्ड 8 में एहतेशाम अंसारी, वार्ड 9 में नाथो महतो, वार्ड 10 में जसीम अंसारी, वार्ड 11 में जयशंकर पोद्दार, वार्ड 12 में सुरेश सहनी, वार्ड 13 में अशोक मालाकार, वार्ड 14 में आरती देवी, वार्ड 15 में सोहन कुमार राम, वार्ड 16 में सुमन राय, वार्ड 17 में यासिर अराफात, वार्ड 18 में मनीष कुमार, वार्ड 19 में मनोज राय, वार्ड 20 में विष्णुदेव राय, वार्ड 21 में संजीत यादव, वार्ड 22 में रविशंकर कुमार, वार्ड 23 में शंभू साहू, वार्ड 24 में प्रदीप ठाकुर, वार्ड 25 में मनोज राय, वार्ड 26 में विकास राय तथा वार्ड 27 में संतोष सदा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
