सर्च ट्रेंड मै चल रहा नीतीश और चिराग का जलवा, बाकी नेताओं का दूर तक नामोनिशान नहीं

बिहार राजनीति
Spread the love

पटना। साल 2024 (Year Ender 2024) में गूगल (Google) पर बिहार के दो दिग्गज नेताओं की खूब चर्चा हुई। दोनों ही नेता पूरे साल ट्रेंड में बने रहे। ट्रेंड में बने रहने की कई वजह भी हैं। जैसे की उनके बयान, सियासी उलटफेर और केंद्र की मोदी सरकार में हिस्सेदारी। दोनों ही नेताओं का गूगल पर खूब डंका बजा। यही कारण है कि दोनों ही नेता टॉप-10 सर्च में शामिल हो गए।

बता दें कि गूगल ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट (Google Annual Report 2024) जारी कर दी है। साल के अंत में लोगों के मन में यह जानने की काफी उत्सुकता रहती है कि पूरे साल किन लोगों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया? वहीं, अब साल के अंत में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए 10 लोगों (Top 10 People In Search India) की सूची भी सामने आ गई है। खास बात ये है कि इसमें बिहार के दो कद्दावर नेता भी शामिल हैं।

गूगल पर सर्च किए टॉप-10 लोग (Top 10 People In search)

  • विनेश फोगाट
  • नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री)
  • चिराग पासवान (केंद्रीय मंत्री)
  • हार्दिक पांड्या
  • पवन कल्याण
  • शशांक सिंह
  • पूनम पांडेय
  • राधिका मर्चेंट
  • अभिषेक शर्मा
  • लक्ष्य सेन

गूगल की वार्षिक रिपोर्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को दूसरा और केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को तीसरा स्थान मिला है। चलिए अब इन दोनों नेताओं के बारे में आपको जानकारी देते हैं। आखिर क्यों ये दोनों नेता गूगल सर्च में बने रहे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *