नीतीश ने जीविका समूह की महिलाओं को कहा- याद रखिएगा आप कैसे हुई हैं जीविका दीदी

बिहार राजनीति
Spread the love

मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड स्थित सुगांव में जीविका भवन के समीप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद किया। अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री यहां पहुंचे थे। जीविका दीदियों के साथ उनका संवाद जीविका भवन के सामने इस उद्देश्य से किया गया था कि यह पूरे प्रदेश का पहला जीविका भवन है। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को कहा- याद रखिएगा कि आप कैसे हुईं हैं जीविका दीदी। आज एक करोड़ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह नवंबर 2005 में सरकार में आए तो यह देखा कि यहां काफी कम संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं हैं। सांसद और केंद्र में मंत्री रहने की वजह से उन्होंने बाहर में काफी देखा था, इसलिए यह भी जानिए कि हमलोगों ने जीविका समह को ऋण लेकर शुरू किया था। हमने जीविका नाम दिया तो केंद्र वालों ने इसे आजीविका के नाम से शुरू किया। हम ताे अब जीविका दीदी कहते हैं।
जीविका दीदियों से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो लगातार आप लोगाें के बीच घूमते रहते हैं। ग्रामीण इलाकों में काफी काम हुआ है। अब इसे शहरी क्षेत्र में भी शुरू किया गया है।
बैठे मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मु्ख्यमंत्री को जानकारी दी कि शहरी क्षेत्र में 26 हजार महिलाओं को अब तक जोड़ लिया गया है। जीविका के सीईओ ने जीविका समूह के बारे में जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने कहा- बहुत अच्छी बात है। पूर्वी चंपारण के प्रभारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने भी इस बारे में कुछ सूचनाएं दीं।
‘पुरुषों के लिए भी काम हो रहा है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका समूह में तो महिलाएं ही रहती हैं। उनके लिए हम लगातार काम कर रहें। वह तो जननी हैं। हम महिलाओं की इज्जत करते हैं। पर ऐसा नही है कि पुरुषों के लिए नहीं कर रहे। उनके लिए भी काम हो रहा है। जीविका समूह की दीदियों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया उनके लिए और भी जो होगा वह किया जाएगा। हमें इस बारे में बताएं।
जीविका दीदियों से संवाद के पूर्व इसी परिसर में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पंचायत भवन का भी उद्घाटन किया। जीविका भवन को भी देखने गए। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी व सुनील कुमार भी थे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ व सचिव अनुपम कुमार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *