VIP सुप्रीमो मुकेश साहनी का बड़ा बयान, कहा ” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए…

बिहार राजनीति
Spread the love

विकासशील इन्सान पार्टी (VIP) के चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिटायरमेंट की सलाह दे दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब रिटायर हो जाना चाहिए और हम लोगों को अपना उत्तराधिकारी घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्योंकि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि वह दलित महादलित आती पिछड़ी जातियों के लिए काम करते हैं तो अब समय आ गया है कि उन्हें हमें ही अपना उत्तराधिकारी बना देना चाहिए।

सीएम की यात्रा खर्च पर सवाल करने पर मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री घूमने जा रहे हैं हर ठंडी में वह घूमने जाते हैं इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल सीएम ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया है। 20 साल से नीतीश कुमार सत्ता में हैं, लेकिन बिहार के लिए उन्होंने क्या किया है। आज कितने राज्य जो बिहार से पिछड़े थे, उड़ीसा वगैरह कितना आगे बढ़ गये हैं।

उन्होंने किसी भी सही चीज पर पैसा खर्च नहीं किया है। मुकेश सहनी ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि राज्य का अधिकारी वर्ग बिहार सरकार को चला रहा है। बता दें 15 दिसंबर से मुख्यमंत्री महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। बताया गया है कि सीएम की इस यात्रा के लिए कैबिनेट ने 225 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *