जहानाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार में महिलाओं को मान सम्मान मिला है क प्रदेश में महिलाओं में मौन क्रांति आयी है। काफी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनी है। उक्त दावा शुक्रवार को जद यू महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने किया। वे नारी शक्ति रथ के साथ महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय दौरा जहानाबाद आई है। शुक्रवार को जहानाबाद के कड़ौना और एरकी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा एवं जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदेश महिला टीम को जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने कहा कि महिला संपर्क यात्रा का उद्देश्य महिलाओं से संपर्क कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 19 साल के शासनकाल में महिलाओं को मान सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा एवं संचालन प्रदेश महासचिव रिंकी मालाकार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी,रिंकी मालाकार,खुशबू रानी, सरोज चंद्रवंशी,ममता शर्मा,पूजा शर्मा,प्रियंका कुमारी,अनामिका कुमारी, उर्मिला मांझी,रुचि अरोड़ा, संजय सिंह, निरंजन कुमार केशव, रणधीर पटेल,प्रियंका कुमारी शामिल थे।
